गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-पूर्णिया में तीन साल के बच्चे ने खोला राज, ‘पापा ने मम्मी को रॉड से मार डाला’

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 6 September 2024

पूर्णिया.

पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र के बजेटी गांव से दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को लोहे के रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना का खुलासा उसके ही तीन साल के बच्चे ने किया है। मृतक महिला की पहचान कविता देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति जुलुम शर्मा और दो बच्चों के साथ रहती थी। सुबह करीब 4 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया। महिला की मौत हो गई।

बच्चे ने अपनी अंधी नानी को बताया कि पापा ने मम्मी को मार दिया। इसके बाद महिला की अंधी मां ने हल्ला किया, जिसे सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सनकी पति को गिरफ्तार कर लिया और महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पड़ोसियों को भी इस तरह की आशंका नहीं थी
पड़ोसी पार्वती देवी ने बताया कि कविता की शादी जुलुम शर्मा से 7 वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन इस घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। हमने कभी नहीं सोचा था कि जुलुम इतना जुल्मी हो सकता है। पार्वती देवी ने आगे बताया मैंने सुना था कि जुलुम और कविता के बीच अक्सर विवाद होता था, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना खतरनाक हो जाएगा। हमें लगता है कि जुलुम को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि सनकी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों में आक्रोश है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish