शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-पटना में युवक की सोते समय हत्या, अपराधियों ने सिर में मारी गोली

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

पटना.

पटना के मनेर थाना क्षेत्र के वसीतपुर मोड के नजदीक एक झोपड़ी में सो रहे युवक की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना सोमवार की सुबह लोगों को लगी। सूचना मिलते ही लोगों ने इसकी जानकारी मनेर थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। घटना के बाद पुलिस द्वारा मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया जा रहा है।

मनेर थाना प्रभारी ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान रंग बहादुर कुमार 33 वर्ष के रूप में हुई। वह दानापुर के एएसपी की निजी गाड़ी का ड्राइवर भी रह चुका है। बताया जा रहा है कि वसीतपुर मोड के नजदीक एक मंदिर का निर्माण कार्य कई महीनों से चल रहा है। रंग बहादुर कुमार मंदिर के निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर का हिस्सा लेता था। इस बीच कभी-कभी वह निर्माण कार्य के बगल में एक झोपड़ी में रात के समय सो जाया करता था। रविवार की रात वह इस झोपड़ी में सोया था। इसी बीच अहले सुबह अपराधियों  द्वारा उसके सिर में एक गोली मारी गई।

जांच में जुटी मनेर थाना की पुलिस
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही रंग बहादुर की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से आराम से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी मनेर थाने को दी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। इसके बाद मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है। बातचीत के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish