मंगलवार, 3 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-पटना में शराब पार्टी में मारी गोली, एक दोस्त की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 30 August 2024

पटना.

पटना में युवक की हत्या कर दी गई। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है। इस वारदात को अंजाम किसी और नहीं बल्कि दोनों ने दोस्त ने ही दी है। रुपयों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक खूनी खेल में बदल गया। शराब पार्टी के बीच अचानक दो युवकों ने दोस्त ने पिस्टल निकाल लिया और गोलीबारी करने लगा। इसमें दोनों को गोली लग गई।

एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। घटना दानापुर के पंचशील नगर की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद दानापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है।

मोहित कुमार को सीने में गोली लगी है
बताया जा रहा है कि दानापुर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में गुरुवार की देर रात कुछ दोस्त आपस में बैठकर शराब पी रहे थे और पैसे की लेनदेन की हिसाब किताब कर रहे थे। इसी क्रम में पैसे की लेनदेन को लेकर दोस्तों के बीच विवाद शुरू हो गया। एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री दीक्षा ने बताया कि शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच विवाद हो गए। इसी में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में राहुल कुमार की मौत हो गई। जबकि मोहित कुमार को सीने में गोली लगी है और वह घायल हो गया है। इलाज के लिए मोहित कुमार को पटना के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है
घटना के बाद पुलिस पूरे मामले को छानबीन कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोस्तों के बीच मौके पर जमकर गोलीबारी हुई है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दानापुर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज और दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि लेनदेन के विवाद में गोलीबारी की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish