शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-नीतीश सरकार के मंत्री को हार्डकोर नक्सलियों की धमकी, पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई का करेंगे विरोध

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

गया.

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ भाकपा माओवादियों ने क्रांतिकारी युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(माओवादी) ने युवाओं से पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई का विरोध करने का आह्वान किया है। बांकेबाजार थाना क्षेत्र के चौंगाई में नक्सलियों ने पर्चा छोड़ युवाओं से यह अपील की है। बाकेंबाजार थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि नक्सलियों द्वारा पोस्टर चिपकाने का मामला पता नहीं है। पता करते हैं।

इधर, छोड़े गए पर्चे में माओवादियों ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को दलित विरोधी बताया है। पर्ची में माओवादियों ने लिखा है कि मंत्री अशोक चौधरी दलित होते हुए भी दलित महादलित आदिवासी एवं किसान विरोधी हैं। माओवादियों ने क्रांतिकारी युवाओं से मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ एकजुट होने और जन आंदोलन करने का आह्वान करते हुए कहा है कि वह हमेशा माओवादियों के खिलाफ गलत बयान बाजी करते हैं।

बांकेबाजार थाना क्षेत्र में छोड़ा पर्चा
बांकेबाजार थाना क्षेत्र के चौंगाई बाजार में चिपकाए गए पर्चे में माओवादियों ने वर्तमान सरकार के खिलाफ आदिवासी दलित महादलित अल्पसंख्यक प्रगतिशील व क्रांतिकारी युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया है। छोड़े गए पर्चे में माओवादियों ने गांव इलाके में क्रांतिकारी किस कमेटी व क्रांतिकारी जैन कमेटी का गठन करने, सशस्त्र कृषि क्रांति व दीर्घकालीन लोकायुक्त के रास्ते से नई नलवाड़ी क्रांति पूरा करने के लिए वर्तमान सरकार का बहिष्कार करने की अपील की है। आसन्न विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने, चुनावी ढकोसला का पर्दाफाश करते हुए वर्तमान सरकार का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। छोड़े गए पर्चे में माओवादियों ने पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा गरीब जनता के को फर्जी मुकदमे में फसाने और उनके ऊपर पुलिसिया दमन का विरोध करने के लिए युवाओं से एकजुट होने की अपील की है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish