गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-मोतिहारी में ट्रक और बाइक की भिड़ंत, जीजा-साली की मौत

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

मोतिहारी.

मोतिहारी में ट्रक और बाइक के जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना सुगौली के सिकरहना पुल पास हुई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साली को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मोत गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। साथ ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शिरनी मलाही निवासी भुनी लाल महतो के पुत्र रनु महतो अपने ससुराल से साली (पश्चिम चंपारण के गुदरा गांव निवासी भुवर महतो की पुत्री) को लेकर आ रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ।

जीजा-साली की मौके पर ही मृत्यु हो गई
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद गुदरा गांव से अपनी साली संध्या कुमारी को गुदरा गांव लेकर निकल रहे थे। जैसे ही सिकरहना पुल के समीप पहुंचे तो छपवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (UP22AT3258) के चपेटे में आने से जीजा-साली की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। घटना की खबर सुन आसपास के ग्रामीणों घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर परिजन पहुंच कर विलाप करने लगे।

पत्नी की तबीयत खराब थी, इसलिए साली को लाने गया था
परिजनों ने बताया कि रनु कुमार की पत्नी की तबीयत खराब हो जाने के कारण अपनी साली को ले जाने के लिए गुदरा आया हुआ था। साली को अपने घर ले जाने के क्रम में सिकरहना पुल के पास दुर्घटना में दोनों की मृत्यु हो गई है। रनू महतो अपने पीछे एक पुत्र और पत्नी को छोड़कर चला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बंगलौर के कमाने गए हुए हैं। रनू महतो शिरनी मलाही में ही रहकर ट्रैक्टर चालक का कार्य करता था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish