गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-सहरसा के सरकारी स्कूल में मां-बेटी की हत्या, बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

सहरसा.

सहरसा में डबल मर्डर हुआ है। अपराधियों ने मां-बेटी को मौत को घाट उतार दिया। कुछ लोग बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी बात कह रहे हैं।  दोनों की लाशें सरकारी स्कूल के अर्धनिर्मित कमरे में मिली है। सदर थाना क्षेत्र के नरियार रामजानकी चौक इलाके की है। रविवार सुबह दोनों की लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि महिला अपनी बच्ची के साथ सुबह चार बजे फूल तोड़ने के लिए गई थी। बहुत देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। महिला का बेटा उसे खोजते हुए स्कूल के कमरे के पास गया। कमरे के अंदर जाते ही वह दंग रह गया। उसने हल्ला किया तो लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। शव के पास फूल बिखड़ा है। लोगो के बीच कई तरह की चर्चा है। लोगों ने दबी जुबान से बताया कि कही मां-बेटी के साथ गलत हुआ और उसका विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों को मार डाला। मृतिका के परिजनों ने बताया कि बीते तीन दिन से मां बेटी फूल तोड़ने जाती थी। लेकिन, जिस स्कूल में दोनों का शव बरामद हुआ है। वहा दूर-दूर तक फूल का पेड़ नहीं है। ऐसे में वह दोनों वहां कैसे पहुंची, यह लोगों को समझ नहीं आ रहा है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish