सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-सीतामढ़ी में अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या, जादू-टोना के शक की जांच में जुटी पुलिस

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

सीतामढ़ी.

सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामला रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव का है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रुन्नीसैदपुर थाना प्रभारी एवं एसडीपीओ सदर रामकृष्ण घटना स्थल पहुंचकर मामले की पड़ताल किए। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया गया।

मृतक की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय जानकी मुखिया के रूप में की गई है। घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की गई है। मृतक के चचेरे भाई एवं अन्य परिजनों ने गांव के ही दो-तीन लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि गांव के ही ज्ञानी के पुत्र शिवम ने उसकी हत्या की है। मृतक के चचेरे भाई के अनुसार, आरोपी शिवम का कहना था कि चूलहाई भगत ने उसकी माता के ऊपर जादू कर दिया है। इसी गुस्से में शिवम बीती रात चूलहाई भगत को ढूंढते हुए जानकी मुखिया के घर पहुंचा था। जहां पर उसने चूलहाई भगत के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर शिवम और उसके पिता ज्ञानी ने जानकी मुखिया को पकड़कर कहीं दूसरे जगह ले गए थे। जहां रात के अंधेरे में उसकी हत्या कर दी गई है।

सोमवार को दिन में उसका शव गांव के सरेह से बरामद किया गया है। इधर, डीएसपी रामकृष्णा ने बताया कि फिलहाल ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से बात की गई है। कुछ लोगों का नाम भी सामने आया है। लेकिन, फिलहाल अनुसंधान चल रहा है। इसके बाद ही कुछ मामला साफ किया जाएगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish