शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-मधेपुरा में सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को बाइक सवार ने रौंदा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

मधेपुरा.

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जमुनियां में SH-58 पर बाइक की टक्कर से एक 12 साल के बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुनियां वार्ड-22 निवासी विजय मालाकार के 12 साल के बेटे पवन कुमार ने रूप में हुई। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। बच्चे की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगाें की भीड़ लग गई।

मृतक पवन कुमार के चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पवन घर समीप ही सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उदाकिशुनगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में लगभग एक घंटा तक इलाज चला। स्थिति में कोई सुधार होता नहीं देख उसे JNKT मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पवन दो भाई में सबसे छोटा था।

जांच में जुटी पुलिस, बाइक सवार की तलाश जारी
इधर, सड़क हादसे में बच्चे की मौत सूचना उदाकिशुनगंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस बावत उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बालक के मौत की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish