शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-मोतिहारी में इंटर के छात्र को स्कूल बुलाकर हत्या, अपराधियों ने नहर के पास फेंकी लाश

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

मोतिहारी.

मोतिहारी में इंटर के छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई है। घोडासहन इलाके में मंगलवार सुबह पुलिस ने निमोइया नहर के समीप बंद बोरे के अंदर से उसकी लाश बरामद की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेजा है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि मृत छात्र की पहचान निमोइया गांव के पंच रामजी साह के 18 वर्षीय पुत्र विकास गुप्ता उर्फ विक्की के रूप में की गई है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। विकास के कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद से ग्रामीण हतप्रभ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास की हत्या किसने और क्यों की? यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें।

किसी ने फोन कर स्कूल बुलाया था
इधर, परिजनों ने बताया कि विकास अपने छत पर रात्रि में सोया था। इसको किसी ने रात्रि में फोन कर बग़ल के प्राथमिक विद्यालय ललुआ में बुलाया था। जब वहां गया तो उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह स्कूल के पास भी खून के धब्बे मिले हैं। अपराधियों ने हत्या के बाद लाश को नहर के पास फेंक दिया। गर्दन और पेट पर गहरे जख्म के निशान हैं। प्रतीत होता है कि अपराधियों ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की फिर गर्दन काटने की कोशिश की। इसके बाद उसके पेट पर भी चाकू से कई बार वार किया। परिजनों की मांग है पुलिस हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish