बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-मधेपुरा में भाई ने दो-दो गोलियां मारीं, मझले भाई की मौत और बड़े की हालत गंभीर

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

मधेपुरा.

मधेपुरा में शुक्रवार की रात आपसी विवाद में छोटे भाई ने दो बड़े भाई को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें से एक भाई की इलाज के दौरान JNKT मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जबकि दूसरे को मधेपुरा सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। जिसकी हालात गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान भिरखी वार्ड-25 निवासी बालेश्वर भगत के बेटे सिंकू कुमार (32) के रूप में हुई।
आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया

बताया गया कि कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर भगत के तीसरे बेटे राहुल कुमार अपने से बड़े दो भाई रमण कुमार (40) और सिंकू कुमार (32) को गोली मार दिया। दोनों भाई को दो-दो गोली लगी है। मृतक सिंकू कुमार मधेपुरा कोर्ट में स्टाम्प वेंडर का काम करता था। वहीं रमन कुमार बालू-गिट्टी का थोक विक्रेता है। इधर पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

सगे भाई ने अपने दो बड़े भाई को गोली मारी है
ग्रामीणों का कहना है कि बालेश्वर भगत के चार बेटे में तीसरे बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। सबसे छोटे भाई छोटू कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई रमण कुमार अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई। वहीं सिंकू कुमार को घर पर गोली मारी गई। घटना के आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि आपसी विवाद में सगे भाई ने अपने दो बड़े भाई को गोली मारी है। जिसमें से सिंकू कुमार की मौत हो गई है। दूसरे भाई को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish