बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-गया के भाजपा नेता ने दिव्यांग से किया दुष्कर्म, परिजन बोले- बहलाकर ले गया था

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 2 September 2024

गया.

बिहार के गया जिले में हैवानियत हुई है। इसको अंजाम देने का आरोप भाजपा नेता पर लगा है। आरोप है कि शनिवार देर शाम भाजापा नेता नरेश राम तुरी ने दिमागी तौर पर कमजोर लड़की का दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं उसने हैवानियत के बाद फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया।

अब यह मामला काफी चर्चा में है। इस सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्ष के नेता भाजपा नेता पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह पूरा मामला गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र की एक गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन फतेहपुर थाना क्षेत्र में दिमागी तौर पर कमजोर लड़की के साथ भाजपा के पूर्व विधायक स्व. काली चरण के अधेड़ पुत्र ने बहला फुसलाकर कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों ने महिला थाना में आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के परिजनों ने अपने लिखित शिकायत पत्र में बताया है कि मेरी बेटी दिमागी तौर पर कमजोर है। इसी का फायदा उठाकर भाजपा नेता ने लड़की को बहला फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो बना कर वायरल कर दिया है

12 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
वहीं महिला थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। 12 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान दुष्कर्मी नरेश राम तुरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद महिला थाना में लाकर पुछताछ के बाद पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया।

आरोपी भाजपा नेता के रूप में हुई पहचान
वहीं दुष्कर्मी नरेश राम तुरी भाजपा नेता सह पूर्व विधायक स्व काली चरण के पुत्र है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। नाम नहीं छापने के शर्त पर भाजपा नेता ने बताया कि आरोपी के पिता पूर्व विधायक स्व. काली चरण भाजपा के नेता थे। उनके देहांत के बाद आरोपी नरेश राम तुरी भाजपा में शामिल हुए थे। सूत्रों की मानें तो वह भाजपा में अनुसूचित जाति मोर्चा किसी पद पर हैं। हालांकि भाजपा के किसी अधिकारी ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि गया पुलिस जघन्य घटनाओं को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। उक्त घटना में आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपी को सजा दिलाने के लिए स्पीड ट्रायल कराया जाएगा। ताकि ऐसे आरोपी को शीघ्र सजा मिल सके।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish