सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-गया में तेज रफ्तार बस ने महिला को रौंदा, लोगों ने विरोध में जमकर मचाया बवाल

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 28 August 2024

गया.

बिहार के गया जिले में बुधवार को तेज रफ्तार बस ने एक महिला को रौंद दिया। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं आक्रोशितों ने ईट पत्थर से बस पर हमला कर दिया। साथ ही शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोगों के सड़क जाम के कारण गया-टिकारी मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया।

सड़क दुघर्टना में महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाने में जुटी है।

तेज रफ्तार बस ने महिला को रौंद डाला
यह पूरा मामला चंदौती थाना क्षेत्र के कोसमा गांव के समीप का है। मृत महिला की पहचान परैया थाना क्षेत्र के नयूआ बिगहा गांव की रहने वाली 45 वर्षीय रश्मि देवी के रूप में हुई है। गया के चंदौती थाना क्षेत्र के गया टिकारी मुख्य सड़क मार्ग पर कोसमा गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बस ने महिला को रौंद दिया। इसमें घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रश्मि देवी(45) के रूप में की गई है। जो परैया थाना क्षेत्र के नऊआ बिगहा गांव की रहने वाली थी।

आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को पकड़ लिया
बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने पति के साथ सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को पकड़ लिया। वहीं बस चालक फरार हो गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने बस पर पथराव कर सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद चंदौती थाना की पुलिस बल मौके पर पहुंची है। वहीं आक्रोशितों को समझाने में लगी है। शव को सड़क पर रखकर कार्रवाई की मांग कर रहे है। फिलहाल मौके पर पहुंची चंदौती थाने की पुलिस बस को अपने कब्जे में लेकर थाना भेजने की कार्रवाई कर रही है। वहीं सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस समझाने में जुटी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish