मंगलवार, 3 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-मुजफ्फरपुर में खेत में करंट की चपेट में आए पार्षद और दो बेटे, एक की मौत और दूसरा गंभीर

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के मेथनापुर गांव में खेत में काम करने के दौरान वार्ड सदस्य सहित उसके दो पुत्र आ गए। जिसके बाद बिजली के करंट लगने से एक पुत्र धीरज कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा पुत्र राहुल कुमार गंभीर रूप में SKMCH में इलाजरत है। वहीं दोनों के पिता की जान पैरों में चप्पल होने की वजह से बच गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद आनन फानन में सभी को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां धीरज कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि राहुल कुमार गंभीर रूप में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। मामले में राघोपुर के वार्ड सदस्य और पूर्व मुखिया मेघनाथ साह ने बताया कि वो मठ की जमीन को लीज पर लेकर कई वर्ष से खेती करते आ रहे हैं। आज भी खेत में सब्जी को देखने के लिए पूरा परिवार गया हुआ था। इसी दौरान बिजली के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में दोनों बेटे आ गए। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पूरे मामले में मीनापुर थाना के SHO संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित के द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish