रविवार, 1 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-सीएम नीतीश पहुंचे पूर्णिया, एयरपोर्ट निर्माण की समीक्षा और बड़े पार्क की दी सौगात

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

पूर्णिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्णिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और काझा कोठी पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना हवाई अड्डा से उड़ान भरकर चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में दिल्ली और पटना के एएआई के अधिकारियों के अलावा स्थानीय अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परोरा स्थित हेलीपैड से सड़क मार्ग होते हुए काझा कोठी पार्क पहुंचे। वहां उन्होंने बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया और पार्क के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया। करीब 20 मिनट काझा कोठी पार्क में रुकने के दौरान, उन्होंने पार्क की समृद्धि और पर्यटन की संभावनाओं को देखा और आला अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish