गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-गया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पितृपक्ष मेले की तैयारियों का ले रहे जायजा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 7 September 2024

गया.

17 सितंबर से शुरू होनेवाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया पहुंचे। गया एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से विष्णुपद मंदिर पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री फल्गु नदी के तट पर स्थित देवघाट से मानपुर बाइपास पुल तक बने विष्णुपद पाथ-वे का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पितृपक्ष मेला क्षेत्रों  में जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया व बोधगया के चार स्थानों पर जायेंगे। उसमें बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना व बीटीएमसी में सोलर पैनल सिस्टम का उद्घाटन, गया शहर में विष्णुपद मंदिर के देवघाट से बाइपास पुल तक बनाए गए नए विष्णुपथ का उद्घाटन, देवघाट से एसडीआरएफ की टीम के साथ फल्गु नदी और रबर डैम का जायजा लेते हुए सीताकुंड और समाहरणालय में समीक्षा बैठक।

विष्णु पथ का जायजा लिया
इन चारों स्थानों पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर डीएम डॉ त्यागराजन, एसएसपी आशीष भारती व सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने विष्णुपद मंदिर, देवघाट, गयाजी रबर डैम व देवघाट से बाइपास पुल तक बन रहे विष्णु पथ का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। हालांकि, इस दौरान डीएम का मुख्य फोकस विष्णुपथ पर रहा। विष्णुपथ का उद्घाटन करने को लेकर डीएम ने संबंधित एजेंसी व उनके अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए हैं। इधर, समाहरणालय के सभागार में मुख्यमंत्री की बैठक आयोजित को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हर प्रकार तैयारी पूरी कर ली गई है। समाहरणालय के साथ-साथ सभागार का रंगरोगन व उस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

पितृपक्ष मेला की तैयारियों में कोई कमी न रहे
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गया आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। गया एयरपोर्ट से विष्णुपद मंदिर, समाहरणालय, सीताकुंड और बोधगया जाने वाले सड़क मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं पितृपक्ष मेला की तैयारियों में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए संबंधित विभाग बीते दो माह से तैयारी में जुटे हैं। साथ ही पितृपक्ष मेला क्षेत्रों के दिवालों पर मिथिला पेंटिंग की गई है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish