गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-बेगूसराय के युवक की मुंगेर में हत्या, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया जाम

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 3 September 2024

बेगूसराय.

बेगूसराय के गाड़ी चालक को मुंगेर में अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मामले में आज लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शव को सड़क पर रखकर जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं सड़क जाम रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुई है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा कर रहे हैं।

बता दें कि मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गोसांई टोला निवासी गणेश यादव के 25 वर्षीय पुत्र शिवकुमार यादव की अपराधियों ने मुंगेर जिले में गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना के संबंध में बताया गया है कि शिवकुमार यादव को मुंगेर जिलें के रामनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर मुंगेर पुलिस ने बेगूसराय भेज दिया। उन्होंने बताया की शिवकुमार अपनी बोलोरो गाड़ी भाड़ा पर चलता था। शनिवार को वह घर से गाड़ी लेकर बेगूसराय रेलवे स्टेशन के पास गया। जहां से किसी अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी भाड़े पर बुक कर ली और गाड़ी पर सवार होकर शिवकुमार के साथ खगड़िया के तरफ चल दिये। उसके बाद उसका कोई ट्रेस परिवार वालों को नहीं मिला। परिवार के लोग उसके मोबाइल पर कॉल करते रहे, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।

गाड़ी पर सवार लोगों ने शिव कुमार को गोली मारकर हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया और बोलोरो गाड़ी लेकर फरार हो गए। रविवार के संध्या में मटिहानी थाना के द्वारा परिजनों को बताया गया कि एक अज्ञात शव मुंगेर जिला के रामनगर थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है। उसके पास से जो आधार कार्ड प्राप्त हुआ है, उसके आधार पर वह शिवकुमार का शव बताया जा रहा है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish