सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-अररिया में युवक से अमानवीयता का वीडियो वायरल, पांच आरोपी गिरफ्तार

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 28 August 2024

अररिया.

अररिया जिले में 26 अगस्त को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अज्ञात लोगों द्वारा एक युवक के साथ अमानवीय कृत्य करने का वीडियो वायरल हुआ था। उक्त वायरल वीडियो की जांच के लिए तकनीकी शाखा द्वारा वीडियो का सत्यापन किया गया। जांच में पता चला कि उक्त वीडियो अररिया थानाक्षेत्र के इस्लामनगर का है।

इस मामले में पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने वायरल वीडियो मिलने के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त अमानवीय कृत्य में शामिल आरोपियों के खिलाफ अररिया थाने में धारा-109/117(4) बी०एन०एस० के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उसके बाद घटना में शामिल मुख्य आरोपी मो. सिफअत, रवि शाह और अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में इस्लामनगर वार्ड-27 निवासी मो. सिफअत नियाजी (55), भगत टोला थानाक्षेत्र निवासी रवि साह उर्फ विकास साह (28), जोकीहाट थानाक्षेत्र के डूब्बा टोला वार्ड-7 निवासी मो. कैफ (20), आजाद नगर वार्ड-20 निवासी मो. उमर (27) और आजाद नगर वार्ड-22 निवासी मो. रागिब (28) शामिल हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish