गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-गया में दिनदहाड़े व्यवसायी के घर में 30 लाख की डकैती, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 6 September 2024

गया.

गया में हथियारबंद छह अपराधियों ने दिनदहाड़े एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में अपराधी नगद समेत 30 लाख रुपए लूट कर फरार हो गये।घटना  शेरघाटी थाना क्षेत्र के रमना मोड़ की है। पीड़ित व्यवसायी रोहित साहु ने बताया कि सभी अपराधी हथियार के साथ थे और हथियार के बल पर उन लोगों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है।

लूटपाट की घटना के तुरंत बाद घर के मालिक ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

छह हथियारबंद बदमाशों ने सुबह सात बजे घुसे
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह सात बजे जिले के व्यस्ततम रमना मोड़ पर स्थित रोहित साहु के गोदाम पर छह हथियारबंद बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। बदमाश गोदाम में घुस गये और घर के मालिक रोहित साहु को तमंचे के नोंक पर घर के अंदर ले गये और फिर डकैती करने लगे। घर में रखे नगद समेत 30 लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े डकैती की सूचना शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना पाते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। डकैती की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी दिखाई।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं हैं। उधर, दिनदहाड़े घर में लूटपाट की घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। पुलिस ने कहा कि शेरघाटी थाना क्षेत्र के रमना मोड़ के पास फार्चून के थोक विक्रेता रोहित साहु के घर में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की है। फरार लूटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। शहर में जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से जेपी चौक की ओर भाग गये।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish