शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर बड़ी अपडेट, चुनाव की तारीखों में होगा बदलाव?

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 25 August 2024

नई दिल्ली
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक इन तारीखों में बदलाव हो सकता है। चुनाव आयोग बहुत जल्द इसके बारे में फैसला ले सकता है। गौरतलब है कि अभी तक की घोषणा के मुताबिक हरियाणा में एक अक्टूबर को वोटिंग और 4 अक्टूबर को वोटिंग होगी। सभी 90 सीटों पर एक ही दिन वोट डाले जाएंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी भी लिखी थी। इस चिट्ठी में भाजपा ने आयोग से गुहार लगाई थी कि हरियाणा में चुनाव की तारीख आगे बढ़ाई जाए। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग इसको लेकर विचार कर रहा है। मंगलवार तक इसके बारे में घोषणा की जा सकती है।

गौरतलब है कि भाजपा की हरियाणा इकाई ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को कुछ समय के लिए टालने का अनुरोध किया है। आज तक के मुताबिक चुनाव की अगली तारीख 7 या 8 अक्टूबर हो सकती है। इसी के मुताबिक मतगणना की तारीख भी बढ़ सकती है। भाजपा ने अपने पत्र में चुनाव तिथि से पहले और बाद में छुट्टियों का हवाला देते हुए कहा है कि इससे मतदान प्रतिशत कम हो सकता है। वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा की आलोचना करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी चुनाव का सामना करने से डर रही है क्योंकि उसे हार का आभास हो गया है।

वहीं, अभय चौटाला की पार्टी इनेलो ने भी चुनाव टालने की मांग की है। शनिवार को प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख मोहन लाल बड़ोली ने आयोग को पत्र भेजकर विधानसभा चुनाव टालने का आग्रह किया है। हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने पुष्टि की कि आयोग को शुक्रवार को ई-मेल के माध्यम से पत्र की एक प्रति प्राप्त हुई है। अग्रवाल ने कहा कि हमें प्रदेश भाजपा से पत्र मिला है और हमने इसे निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य वरिंदर गर्ग ने कहा कि हमने तर्क दिया है कि एक अक्टूबर (मंगलवार) को विधानसभा चुनाव की तारीख से पहले सप्ताहांत पर छुट्टी है और उसके बाद कुछ छुट्टियां हैं, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish