शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

मुंबई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को शामिल किया गया है. दरअसल, समित को भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है.

बता दें कि भारतीय अंडर-19 टीम को ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम से वनडे और चार दिवसीय मैच खेलने हैं. इन दोनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए समित को टीम इंडिया में मौका मिला है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस अंडर-19 सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से होगी.

जूनियर चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ आगामी मल्टी फॉर्मेट IDFC FIRST बैंक घरेलू सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन किया है. सीरीज में तीन 50 ओवर के मैच और दो चार दिवसीय मैच पुडुचेरी और चेन्नई में खेले जाएंगे.

यूपी के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद अमान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की अंडर-19 टीम का कप्तान घोषित किया गया है. वहीं मध्य प्रदेश के सोहम पटवर्धन चार दिवसीय सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे. समित की बात करें तो वह हाल ही में महाराजा टी20 ट्रॉफी में खेले थे.

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम- रुद्र पटेल (उपकप्तान), साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़ , युधाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राजावत और मोहम्मद एनान.

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ चार दिवसीय सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम- वैभव सूर्यवंशी, नित्या पंड्या, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), सोहम पटवर्धन (कप्तान), कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह और मोहम्मद एनान.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish