गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

पैदल चाल खिलाड़ी भावना जाट पर लगा प्रतिबंध

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 August 2024

नई दिल्ली
नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक (एडीडीपी) पैनल ने भारत की पैदल चाल खिलाड़ी भावना जाट पर 16 महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। भावना पर ये पाबंदी इसलिए लगायी गयी है कयोंकि पिछले साल वह अपने ठिकाने की जानकारी देने में असफल रहीं थीं। इसी कारण भावना को पिछले साल अगस्त में ही राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने बुडापेस्ट में हुई 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा से निलंबित करते हुए वापस बुला लिया था।
वहीं उनका 16 महीने के प्रतिबंध का समय अस्थाई निलंबन की तारीख 10 अगस्त 2023 से शुरू हुआ। इस प्रकार उनका प्रतिबंध इस साल के अंत में 10 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। नाडा नियमों के अनुच्छेद 2.4 के अनुसार उन्हें निलंबित करने का फैसला 10 जुलाई को सुनाया गया था पर इसे अब सार्वजनिक किया गया है। भावना ने मई और जून 2023 में दो डोप जांच भी नहीं करायी थी। इसी कारण उन्हें 2022 के अंत में चेतावनी दी गई थी। भावना ने तब कहा था कि मोबाइल एप में गड़बड़ी के कारण वह नाडा की शर्त पूरी नहीं कर पायी।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish