बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-बेतिया में मारपीट के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित, हेड मास्टर पर कार्रवाई करेगा शिक्षा विभाग

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 1 September 2024

बेतिया.

पश्चिम चंपारण में गलत करने वाले शिक्षकों पर लगातार विभाग कार्रवाई कर रही है। मैनाटाड़ प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्वी पकुहवां में बीते गुरुवार को मध्याह्न भोजन खाने को लेकर प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक के बीच हिंसात्मक झड़प को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ स्थापना ने कारवाई की है।

बीईओ मैनाटाड़ के प्रतिवेदन पर डीपीओ स्थापना योगेश कुमार ने अध्यापक सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। डीपीओ के इस कार्रवाई से बेतिया जिला के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।

संचिका पर डीईओ बेतिया का भी आदेश प्राप्त है
इधर, विभाग ने प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रखंड शिक्षक नियोजन समिति के सचिव सह बीडीओ को भी पत्र भेजा है। साथ ही बीईओ मैनाटाड़ को निर्देशित किया है कि बीडीओ से समन्वय बनाकर अनुपालन कराते हुए प्रतिवेदन शीघ्र उपस्थित करना सुनिश्चित करें। डीपीओ स्थापना ने अपने पत्र में कहा है कि बीईओ मैनाटाड़ के प्रतिवेदन के आधार पर विद्यालय अध्यापक सुनील कुमार के द्वारा प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार के साथ मध्याह्न भोजन खाने को लेकर मारपीट के आरोप में अध्यापक सुनील कुमार को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 यथा संशोधित 2010 की कंडिका-9 की उप कड़िका 'क', 'ख', 'ग' में विनिर्दिष्ट प्रावधानों के विपरित पाये जाने के कारण पत्र निर्गत तिथि से उक्त अध्यापक को निलंबित किया जाता है। इनका मुख्यालय प्रखण्ड संसाधन केन्द्र भितहा में निर्धारित किया जाता है। आरोप पत्र अलग से निर्गत किया जायेगा। संचिका पर डीईओ बेतिया का भी आदेश प्राप्त है।

एमडीएम को लेकर एचएम और शिक्षक में भिड़ंत
बता दें कि कि गुरुवार को लंच में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्वी पकुहवा में एमडीएम को लेकर सहायक शिक्षक सुनील कुमार व एचएम आपस मे भिड़ गए थे। जिससे एचएम सत्येंद्र कुमार घायल हो गये थे। नाराज अभिभावकों ने भी विद्यालय में घुसकर सहायक शिक्षक सुनील कुमार की जमकर धुनाई भी कर दी थी। शिक्षकों के बीच मारपीट की घटनाक्रम से नाराज छात्रों ने बेतिया मैनाटाड़ मुख्य पथ को जाम भी कर दिया था। इस पर विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने जाम समाप्त कर घटना में जांच कर डीपीओ स्थापना को कारवाई करने के लिए कहा था। अभिभावकों ने भी विद्यालय में मारपीट की घटना पर नाराजगी जताया था। घंटो विद्यालय परिसर रणक्षेत्र में तब्दील था।

मध्य विद्यालय नरईपुर के प्रधानाध्यापक निलंबित
बगहा पुलिस जिले के बगहा दो प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरईपुर में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रधानाध्यापक शशिभूषण सिंह को डीपीओ ने निलंबित कर दिया गया है। डीपीओ ने कार्रवाई करते हुए एचएम शशि भूषण सिंह के ऊपर विद्यालय में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। विदित हो कि 29 अगस्त को विद्यालय में करीब 20 वर्ष पुरानी जर्जर खेल सीढ़ी अचानक गिर गई, जिससे वहां खेल रहे छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत विद्यालय परिसर मे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना गांव में आग की तरफ फैल गई और सैकड़ो कि संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर पहुंच गए। विद्यालय पहुंचे परिजनों ने  विद्यालय परिसर मे जमकर हो हंगामा भी किया था। अचानक भरभरा कर गिरी सीढ़ी की चपेट में आने से छह बच्चे घायल हो गए थे। जिसको लेकर अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। डीपीओ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एचएम को निलंबित दिया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish