गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

असम गैंगरेप का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, तालाब में कूदने से हुई मौत

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

धींग

असम के धींग में 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार में शामिल तीन आरोपियों में से एक की शनिवार तड़के मौत हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस टीम उसे क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले गई थी तब वह एक तालाब में कूद गया। यहां डूबने से उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि उसके हाथों में हथकड़ी बंधी थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से इस घटना की पुष्टि की है।

तफजुल इस्लाम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को उसे मौके पर ले जाया गया। पुलिस ने कहा, "आरोपी पुलिस हिरासत से भाग गया और तालाब में कूद गया। तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया और लगभग दो घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।"

आपको बता दें कि गुरुवार को 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के बाद असम के नागांव जिले में आक्रोश और गुस्सा व्याप्त है। इस घटना के बाद से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। छात्र संघ और विभिन्न संगठनों ने क्षेत्र में बंद का आह्वान किया है। रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग लड़की को अर्ध-बेहोशी की हालत में तालाब के पास पड़ा पाया गया, उसकी साइकिल तालाब के पास ही थी।

कुछ स्थानीय निवासियों ने लड़की को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish