गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

भारतीय सेना का एक ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गया, PAK आर्मी ने कब्जे में लिया

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 August 2024

नई दिल्ली
भारतीय सेना का एक ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गया। पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना शुक्रवार सुबह तकरीबन 9 बजे की है, जिसकी जानकारी खुद भारतीय सेना ने दी है। कहबर के अनुसार भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, 'सुबह 9.25 बजे, भारतीय क्षेत्र के भीतर प्रशिक्षण मिशन पर एक मिनी यूएवी ने तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खो दिया और हमारे भिम्बर गली सेक्टर के सामने पाकिस्तान के निकियाल सेक्टर में बह गया।'

पाक सैनिकों ने किया बरामद
सेना ने बताया कि मीडिया इनपुट के मुताबिक पाक सैनिकों ने ड्रोन को बरामद कर लिया है। सेना ने कहा कि यूएवी को वापस करने के लिए पाकिस्तानी सेना को एक हॉटलाइन संदेश भेजा गया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish