गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-वैशाली में अमोनिया गैस के रिसाव से मची अफरातफरी, कोई हताहत नहीं

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 3 September 2024

वैशाली.

वैशाली में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। इस बात की जानकारी मिलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में स्टोर में तैनात कर्मियों ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते हो जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद फायर कर्मियों के साथ अग्निशामक वाहन लेकर मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित महुआ कोल्ड स्टोरेज की है। कर्मचारियों का कहना है कि सोमवार की देर रात औद्योगिक थाना क्षेत्र के महुआ कोल्ड स्टोरेज के अमोनिया गैस का पाइप लाइन लीक हो गया, जिससे गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव होने की जानकारी मिलते हो आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी मचा गई। कोल्ड स्टोरेज में तैनात कर्मियों एवं गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर लीकेज को बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया।

पहले भी हो चुका है गैस का रिसाव
इंडस्ट्रियल एरिया में इससे पूर्व भी एक बाद डेयरी प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव होने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। इस संबंध में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में महुआ कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच कर लीकेज पाइप लाइन को ठीक कर दिया है। इस मामले में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish