जैसलमेर.
राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोखरण इलाके में भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू विमान से कोई वस्तु जमीन पर गिरी। वायुसेना ने कहा कि यह घटना सुनसान इलाके में हुई और जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। एक्स पर पोस्ट किया, आज तकनीकी खराबी के कारण पोखरण फायरिंग रेंज के पास भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान से एक एयर स्टोर अनजाने में बाहर आ गया।
इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। रामदेवरा थाने के पुलिस उपनिरीक्षक शंकरलाल ने बताया कि गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कुछ लोगों ने जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार वहां किसी वस्तु के टुकड़े पड़े हुए थे।


अपनी प्रतिक्रिया दें Cancel reply