शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-भागलपुर में अब गंगा में समाया अगुवानी पुल, लगातार तीसरी बार पुल हादसे से मचा हड़कंप

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

भागलपुर.

बिहार के भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल तीसरी बार जमींदोज हो गया। भागलुपर की तरफ से नौ और दस नंबर के बीच का हिस्सा गंगा नदी में समा गया। लगातार तीसरी बार पुल हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

बता दें कि यह भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इधर, तीसरी बार पुल का हिस्सा गिरने के बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने सफाई दी है। उच्च न्यायालय के आदेश पर पुल का नया डिजाइन बनाया जा रहा। अब ठेकेदार के कॉस्ट पर ही नए सिरे से पुल का निर्माण होगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish