गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

कोलकाता में डॉक्टर के रेप और मर्डर के बाद ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर चल रहा है

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

कोलकाता
कोलकाता में डॉक्टर के रेप और मर्डर के बाद ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर चल रहा है। भाजपा समेत तमाम विपक्षी दलों ने इसको लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं, अब खुद ममता की पार्टी के सांसद ने भी अपनी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। टीएमसी सांसद ने पूछा है कि आखिर महिला डॉक्टर के आत्महत्या करने की कहानी किसने फैलाई। गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या हो गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य से सीबीआई पूछताछ कर रही है।

टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि सीबीआई को इस मामले में साफ-सुथरे ढंग से जांच करनी चाहिए। सांसद ने कहा कि रेप एंड मर्डर केस में मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और पुलिस कमिश्नर से पूछताछ जरूर होनी चाहिए। उन्होंने लिखा है कि यह सच जरूर सामने आना चाहिए कि आखिर महिला डॉक्टर के सुसाइड की कहानी किसने फैलाई। गौरतलब है कि डॉक्टर के परिजनों ने बताया था कि हॉस्पिटल से उनके पास जो पहला फोन आया था उसमें कहा गया था कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

ममता बनर्जी के सांसद ने यह भी पूछा है कि आखिर हॉल की दीवारें क्यों ढहा दी गईं? इसके अलावा यह सच भी सामने आना चाहिए कि मुख्य आरोपी संजय रॉय के पीछे आखिर कौन था? किसने उसको संरक्षण दिया था और इतना मजबूत बनाया कि वह कहीं भी आ जा सकता था। सिर्फ इतना ही नहीं, टीएमसी सांसद ने यह भी पूछा कि स्निफर डॉग का इस्तेमाल करने में तीन दिन का समय क्यों लिया गया। सांसद ने लिखा है कि ऐसे ही सैकड़ों सवाल हैं। इन सबका जवाब मिलना चाहिए।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish