गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

मेरे कपड़े उतरवाकर…अभिनेता ने निर्देशक पर लगाए यौन शोषण के आरोप

मनोरंजन ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

 कोच्चि

केरल फिल्म इंडस्ट्री के मीटू अभियान में तमाम बड़े चेहरे एक्सपोज हो रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को फिल्ममेकर रंजीत के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एक उभरते फिल्म एक्टर ने रंजीत के खिलाफ शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि साल 2012 में रंजीत ने जबर्दस्ती उनके कपड़े उतरवाए थे। इसके बाद उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न भी किया था। पुलिस ने युवा पुरुष अभिनेता का बयान दर्ज कर लिया। बता दें कि रंजीत के खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक अन्य मामला भी दर्ज किया गया है। कोच्चि पुलिस में पुरुष अभिनेता द्वारा दर्ज कराई गई ताजा शिकायत के मुताबिक उसे ऑडिशन के नाम पर बेंगलुरु के एक होटल में बुलाया गया था। पीड़ित के मुताबिक उसे लगा कि यह सब ऑडिशन का हिस्सा है। उसने बताया कि अगली सुबह उसको पैसे देने की पेशकश भी की गई थी।

गौरतलब है कि फिल्ममेकर रंजीत के खिलाफ यौन उत्पीड़न का यह दूसरा केस है। इससे पहले एक बंगाली एक्ट्रेस ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस के मुताबिक कोच्चि के एक होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया गया। वहीं, रंजीत ने अभिनेत्री के लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। रंजीत के मुताबिक एक्ट्रेस को फिल्म ‘पालेरी माणिक्यम’ के ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। हालांकि बाद में उन्हें रोल के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया और वापस भेज दिया गया। उधर जैसे-जैसे मामले सामने आ रहे हैं, सरकार पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने रविवार को सात सदस्यीय जांच कमेटी का ऐलान किया है। यह कमेटी हेमा कमेटी की रिपोर्ट में सामने आए मामलों की जांच करेगी।

जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट में किए गए खुलासों के बाद विभिन्न निर्देशकों और अभिनेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। तब से मलयालम फिल्म जगत की कई हस्तियों के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। मलयालम फिल्मों के जाने माने अभिनेता और सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक एम. मुकेश के खिलाफ बुधवार को बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। मुकेश पर एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने कई साल पहले उसका यौन उत्पीड़न किया था जिसके आधार पर यह मामला दर्ज किया गया। वहीं, लोकप्रिय कप्रिय मलयालम अभिनेताओं जयसूर्या और मनियनपिला राजू के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish