शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

दिल्ली में तीसरी मंजिल से युवक के सिर पर गिरा AC

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

नई दिल्ली.
दिल्ली में रविवार को दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के करोल बाग में एक युवक के सिर पर तीसरी मंजिल से एसी गिर गया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना का वीडियो दर्दनाक है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एक युवक घायल भी हुआ है, उसका इलाज चल रहा है।

मामला दिल्ली के करोल बाग इलाके का है। यहां के डीबीजी रोड के डोरीवालान इलाके में रात को युवक अपने दोस्त के साथ बात कर रहा था। इस दौरान वह बाइक पर बैठा था। बात करने के दौरान अचानक से एक बड़ी सी चीज बाइक पर बैठे युवक के सिर पर आ गिरी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत होई। जब पास खड़े दोस्त ने देखा तो पता चला कि वह एसी है, जो तीसरी मंजिल से सीधा युवक के सिर पर गिरा और उसकी मौत का कारण बन गई।

इस दर्दनाक घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की सूचना शनिवार रात करीब 7 बजे मिली थी। इसमें बताया गया कि एक व्यक्ति के ऊपर एसी गिर गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि करोल बाग के डीजीबी रोड इलाके में युवक के ऊपर दूसरे फ्लोर से एक आउटडोर एसी गिर गई। हादसे के बाद युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। इस हादसे में जीतेश नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक प्रांशू का इलाज चल रहा है। दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। 18 साल का जीतेश डोरीवालान का रहने वाला था, जबकि हादसे में घायल हुआ 17 साल का युवक प्रांशू पटेल नगर का रहने वाला था।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीजीबी रोड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना की फोरेंसिक टीम ने जांच की है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की आगे भी जांच जारी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish