शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-बेगूसराय में वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, स्कूल जा रहे 23 बच्चे घायल

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 5 September 2024

बेगूसराय.

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में जबरदस्त टक्कर मार दिया। इस हादसे में वैन पर सवार 23 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें तीन बच्चें की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। यह पूरा मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना के पास की है।

लोगों का कहना है कि गुरुवार सुबह बच्चों को विद्या एंग्लो वैदिक अकादमी स्कूल छोड़ने के लिए गाड़ी जा रही थी। हाइवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूल वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 23 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ लगी हुई है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रिफाइनरी थाना पुलिस को दी। मौके पर रिफाइनरी थाने पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक की तलाश चल रही है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में आरुषि कुमारी (8), कुंज बिहारी(9), निकिता कुमारी(9), अनुभव कुमार(4), दिलखुश कुमार(4), सुमित कुमार(12), सोनम कुमारी(10), साधना कुमारी(8), सोनाली कुमारी(6), प्रीतम कुमार, पीयूष कुमार, अयंक कुमार, आर्यन कुमार, सोनम कुमारी, विराट कुमार सहित कुल 23 बच्चे शामिल हैं। वहीं प्रीतम कुमार ,पीयूष कुमार, अयंक कुमार, आर्यन कुमार, सोनम कुमारी और विराट कुमार की हालत गंभीर है। 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish