शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

अस्पताल के पांचवें मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, मानसिक रोग का इलाज करा रहा था

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

रायपुर

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित मेडलाइफ अस्पताल के पांचवें मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक 60 साल के मरीज की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना रविवार देर शाम की है। तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक मरीज ओडिशा के बरगढ़ जिले के ग्राम छिंदईकेला, बरपाली का रहने वाला था। मृतक राम बिस्वाल को उसके परिजन ओडिशा से मानसिक रोग का इलाज कराने 22 अगस्त को अस्पताल लेकर आए थे। जहां पांचवें मंजिल पर स्थित जनरल वार्ड में उसे भर्ती कराया गया था।

रविवार देर शाम को अचानक पांचवें मंजिल की खिड़की से संदिग्ध परिस्थिति में वह गिर गया। इस घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। खून से लथपथ मरीज को अंदर ले जाने पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

फिलहाल मरीज ने खुदकुशी की है या कोई हादसा है, यह साफ नहीं हो पाया है, क्योंकि उसे किसी ने वार्ड से नीचे कूदते हुए नहीं देखा। हालांकि पुलिस का कहना है कि मरीज ने बिना ग्रिल लगे खिड़की से नीचे कूदकर खुदकुशी की है। पूछताछ में स्वजनों का कहना है कि माइग्रेन से पीड़ित होने के कारण राम बिश्वाल को इलाज कराने अस्पताल लेकर आए थे। अचानक हुए इस घटना से वे सदमें में है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish