शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान में अब जल्द ही एक नई फिल्म सिटी बनकर तैयार होने वाली है, कलाकारों को मिलेगी बड़ी सौगात

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 2 September 2024

जयपुर
 राजस्थान में अब जल्द ही एक नई फिल्म सिटी बनकर तैयार होने वाली है। फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक प्रस्ताव बनाकर दिया था। सीएम ने अधिकारियों को बुलाकर प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए फिल्म सिटी बनाने की अनुमति दे दी। यह फिल्म सिटी जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे के पास स्थित अचरोल में बनेगी। इसके लिए 100 एकड़ की जमीन अधिग्रहण करके उपलब्ध कराने की अनुमति प्रदान की गई है। केसी बोकाड़िया का कहना है कि इस फिल्म सिटी को वे अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त बनाएंगे जो कि रामोजी राव फिल्म सिटी से भी एडवांस होगी।

500 करोड़ रुपए होंगे खर्च
फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया का कहना है कि उनकी ओर से बनाई जाने वाली फिल्म सिटी इंटरनेशनल लेवल की होगी जहां बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग की जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि 100 एकड़ जमीन पर अलग-अलग तरह के डिजाइन के निर्माण कार्य कराए जाएंगे ताकि किसी भी फिल्म प्रोड्यूसर को इस फिल्म सिटी से बाहर जाने की जरूरत ही ना हो। हर तरह से सीन उसी फिल्म सिटी के अंदर शूट किए जा सकेंगे। शूटिंग निर्माण के साथ स्टूडियो, एक्टिंग एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और होटल्स का निर्माण भी कराया जाएगा।

पर्यटन बढ़ेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे
राजस्थान में 100 एकड़ से ज्यादा बड़ी जमीन पर इंटरनेशनल लेवल की फिल्म सिटी बनने पर प्रदेश के पर्यटन को भी पंख लगने की उम्मीद है। पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर में काफी पर्यटन स्थल हैं जिन्हें देखने के लिए हर साल दुनिया के कई देशों के लोग आते हैं। इंटरनेशनल स्तर की फिल्म सिटी बनने से पर्यटन को और पंख लगने की उम्मीद है क्योंकि फिल्म सिटी पर्यटन की दृष्टि से ज्यादा आकर्षक होती है। फिल्म सिटी में एक ही स्थान पर अलग अलग देशों, राज्यों और कल्चर के हिसाब से अलग अलग तरह के स्कल्पचर और इमारतों के प्रतिरूप देखे जा सकते हैं। फिल्म सिटी में कार्य शुरू होने पर हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

नागौर जिले के रहने वाले हैं केसी बोकाड़िया
बॉलीवुड के नामी फिल्म निर्माता निर्देशक केसी बोकाडिया राजस्थान के रहने वाले हैं। उनका पैतृक गांव नागौर जिले के मेड़ता कस्बे में है। 70 के दशक में ही वे मुंबई पहुंच गए और फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कार्य शुरू किया। बोकाड़िया ने दर्जनों फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया है। फूल बने अंगारे, आज का अर्जुन, तेरी मेहरबानिया, खुदा कसम और लाल बादशाह जैसी फिल्में बनाई।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish