गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-गया में फ्यूल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, सीधा करने में उठी चिंगारी से जेसीबी जलकर खाक

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 5 September 2024

गया.

गया में देर रात फ्यूल के एक टैंकर में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को करीब पांच घंटे का वक्त लगा। इस हादसे में किसी के हताहत नहीं होने की सूचना है। घटना के बाद घटनास्थल पर देर रात से अफरा तफरी का माहौल बना रहा। इस संबंध में गया जिला अग्निशमन पदाधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी टीम घटना की सूचना के बाद ही मौके पर पहुंच चुकी थी। इस घटना में एक जेसीबी मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गई है जबकि दूसरे जेसीबी को काफी नुकसान पहुंचा है।

घटना गया-बोधगया रोड पर बीएमपी-3 के नजदीक दोमुहान के पास की है। अग्निशमन पदाधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि देर रात करीब एक बजे के आसपास सूचना मिली कि डीजल लेकर जा रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई है। इसकी सूचना मिलते ही बोधगया से अग्निशमन की टीम दो वाहनों के साथ पहुंची। जब टीम पहुंची तो देखा कि सड़क किनारे ढुलक चुकी फ्यूल वाले बड़े ट्रक को जेसीबी मशीन के चेन के सहारे टैंकर को सीधा कर सड़क पर लाने की कोशिश की जा रही थी। उस वक्त आग लगने की कोई घटना नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि जब जेसीबी के चेन द्वारा टैंकर को सीधा किया जाने लगा तो चेन टैंकर से रगड़ खा रही थी। जिससे फ्यूल बहने लगा था। इसके पास ही 11 हजार केवी के बिजली के पोल और तार थे। जेसीबी मशीन के चेन से रगड़ खाने के कारण चिंगारी उठी और आग लग गई।

टीम ने आग पर काबू पा लिया
उन्होंने बताया कि आग लगने से एक जेसीबी मशीन और टैंकर में रहा डीजल जलने लगा। इसके साथ दूसरे जेसीबी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस बीच गया मुख्यालय से अग्निशमन की टीम को वाहन के साथ भेजा गया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे के आसपास टीम ने आग पर काबू पा लिया। वर्मा ने बताया कि इस घटना में मानवीय क्षति नहीं पहुंची है। फ्यूल लदा टैंकर कहां से कहां के लिए जा रहा था, इसका पता नहीं चल पाया है।

आग लगने से यातायात ठप हो गया
इस घटना को लेकर बुधवार के देर रात से लेकर गुरुवार की सुबह तक घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम रहा। इधर, एसएसबी की ओर से अपुष्ट जानकारी में बताया गया है। सुबह लगभग 4:00 बजे टेकुना फॉर्म जो कि 29 बटालियन और सेक्टर मुख्यालय गया से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है गैस ले जाने वाली टैंकर के पलट जाने से तेज धमाके के साथ आग लग गई है। आग की लपटें तेजी से आसपास बढ़ने लगी। आग लगने से यातायात ठप हो गया था। जिसके बाद SSB और ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड वाले मौके पर आकर आग पर काबू किया फिर यातायात सामान्य हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish