शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के गोंदिया रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री ट्रेन में चढ़ते समय गिरी

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

रायपुर/गोंदिया

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के गोंदिया रेलवे स्टेशन से आज भी एक महिला यात्री के ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय गिर गई, हालांकि महिला के गिरने का आभास आरपीएफ के जवान को पहले ही हो गया था और महिला के गिरने से पहले ही स्टॉफ ने दौड़ लगा दी थी और ठीक समय पर महिला यात्री की जान जवान ने बचा ली. बता दें कि एक दिन पहले भी गोंदिया रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के गिरने का वीडियो सामने आया था, जिसमें महिला आरपीएफ जवान समेत दो अन्य स्टॉफ ने बचाया था.

 जानकारी के मुताबिक 24 अगस्त को गोंदिया रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या 18240 शिवनाथ एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्रमांक-4 पर रात के 1.57 बजे आई तथा 02.00 बजे जैसे ही रवाना हुई. एक महिला यात्री सीमा, उम्र 45 वर्ष गाड़ी के कोच नंबर B-5 मे गोंदिया से दुर्ग स्टेशन तक जाने हेतू चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी और फिसलकर ट्रेन के साथ घिसटने लगी.

 वह महिला यात्री प्लेटफार्म व चलती ट्रेन के मध्य गैप में जाने ही वाली थी और गाड़ी की चपेट में आकर अनापेक्षित घटना का शिकार होने वाली थी परंतु प्लेटफॉर्म डयूटी में तैनात आरपीएफ पोस्ट गोंदिया के आरक्षक अमित कुमार द्वारा दौड़कर महिला को बचा लिया.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish