गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

पीसीबी के एक फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया, भड़के कामरान अकमल, कहा- ये तो पाकिस्तान का मजाक होगा

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

नई दिल्ली
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 21 अगस्त से होने जा रहा है, मगर सीरीज के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, पीसीबी ने ऐलान किया है कि सीरीज का दूसरा मुकाबला, जो कराची के नेशल स्टेडियम में खेला जाना है, वो बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा। इसके पीछे की वजह पीसीबी ने वहां हो रहे नवीनीकरण को बताया है। अब पीसीबी के इस फैसले से पाकिस्तानी फैंस समेत पूर्व क्रिकेटर भड़के हुए हैं। पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने तो इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की बेइज्जती करार दिया है। बता दें, कराची स्टेडियम में आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चलते नवीनीकरण जारी है।

कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "दूसरा टेस्ट मैच कराची में खेला जाएगा। इसलिए मुझे लगता है कि आप जानते हैं कि कराची में नवीनीकरण का काम चल रहा है। वे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक स्टेडियम तैयार कर रहे हैं। इसलिए यह पाकिस्तान का मजाक होगा कि पाकिस्तान में बिना दर्शकों के टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं। और हमारे पास सिर्फ 2-3 स्टेडियम नहीं हैं; हमारे पास फैसलाबाद स्टेडियम भी है। हम वहां भी खेल सकते थे; यह एक शीर्ष श्रेणी का स्टेडियम है। वहां बहुत क्रिकेट हुआ है।" अकमल ने मुल्तान में एक अन्य वैकल्पिक वेन्यू का सुझाव दिया, जहां उचित सुविधाओं और प्रशंसकों की पहुंच के साथ मैचों का आयोजन किया जा सकता था।

उन्होंने आगे कहा, "मुल्तान में एक स्टेडियम है। और आप जानते हैं कि मुल्तान स्टेडियम बहुत अच्छा है और भीड़ भी वहां आती है। इसलिए आप जानते हैं कि यह आपका स्टेडियम है; आप इन दो स्थानों में से किसी एक पर एक और टेस्ट मैच आयोजित कर सकते थे। तो यह अच्छा होता। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजाक होगा। ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए।"

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish