गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

देश में एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, यूपी-झारखंड से राजस्थान तक, बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियार समेत कई दबोचे

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

नई दिल्ली/रांची
देश में एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में एटीएस के साथ मिलकर कई शहरों में छापेमारी की। खुफिया इनपुट पर चलाए गए ऑपरेशन में अलकायदा से प्रेरित एक मॉड्यूल (अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट) का खुलासा हुआ। झारखंड, यूपी और राजस्थान से अब तक कुल 14 संदिग्धों को पकड़ा गया है। कई संदिग्ध की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक इस मॉड्यूल का संचालन रांची का डॉ. इश्तियाक कर रहा था। वह देश के विभिन्न इलाकों में बड़ी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में जुटा था। मॉड्यूल के सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी। पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

संदिग्धों से पूछताछ के बाद स्पेशल सेल की टीम ने झारखंड और यूपी में छापेमारी की। इस दौरान कुल आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल विभिन्न स्थानों पर पूछताछ चल रही है और नेटवर्क से जुड़े और ज्यादा संदिग्धों के धर-पकड़ होने की उम्मीद है। कई स्थानों पर ऑपरेशन अभी जारी है और वहां से हथियार, गोला-बारूद, जेहादी और आतंकी साहित्य आदि की बरामदगी भी जारी है। अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के खिलाफ झारखंड में लोहरदगा, हजारीबाग में छापेमारी की गई है। दर्जनों लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। हजारीबाग के पेलावल से दो लोगों को एटीएस टीम ने उठाया है। लोहरदगा जिले और रांची के चान्हो में भी कई स्थानों पर छापेमारी की गई।

छापेमारी से पहले इल्ताफ भागा, उसके घर से दो हथियार एटीएस के हाथ लगे
लोहरदगा के पुलिस कप्तान हारिश बिन जमां ने बताया कि एटीएस की टीम लोहरदगा कुडू थाना अंतर्गत कौवाखाप गांव में छापेमारी करने के लिए गई थी। इस दौरान इल्ताफ नामक युवक छापामारी के पहले ही मौके से फरार हो गया। उसके घर से दो हथियार बरामद किए गए हैं। पूरे झारखंड में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लोहरदगा, रांची, हजारीबाग आदि जिलों में छापामारी चल रही है।

लोहरदगा में हथियार के साथ गिरफ्तार
लोहरदगा जिला अंतर्गत कुडू प्रखंड के हेंजला पंचायत के कौवाखाप गांव में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ( एटीएस) ने गुरुवार को सुबह सात बजे के करीब बड़ी कार्रवाई की है। गांव से एक युवक को दो हथियार के साथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। इस संबंध में एटीएस की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। छापेमारी की पुष्टि सीडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने की है, पर वह कुछ बताने से इनकार कर रही हैं कि गिरफ्तार किया गया युवक का किस संगठन से संबंध रहा है अथवा उसका नाम क्या है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish