शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान के 75 बड़े और 108 छोटे बांध हुए लबालब, जयपुर संभाग में सबसे ज्यादा बारिश

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

अजमेर.

प्रदेश में 22 अगस्त से मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा। राजस्थान में 25 जून को मॉनसून ने प्रवेश किया था। इसके बाद से अब तक प्रदेश के 19 जिलों में अत्यधिक बारिश, 14 जिलों में सामान्य से अधिक, 8 जिलों में सामान्य तथा 6 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। पिछले 24 घंटे की स्थिति देखे तो अलवर, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, दौसा, जयपुर ग्रामीण और भीलवाड़ा, राजसमंद के आसपास हल्की बारिश हुई।

सबसे ज्यादा बरसात कोटा के खातौली में 58 एमएम दर्ज हुई। दौसा के बेजुपाड़ा में 34, बूंदी के नैंनवा में 29, जयपुर के फागी में 21, ब्यावर के पास रायपुर में 16, टोंक के पीपलु में 5 एमएम बरसात हुई।

                      ——-::::::: मानसून सीजन में संभागवार- जिलों में अत्यधिक वर्षा के आंकड़े :::::::——-

अजमेर संभाग

0- संभाग में सामान्य से 69.8 % अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है- इनमें ब्यावर, डीडवान, केकड़ी और नागौर में सर्वाधिक वर्षा हुई है।

0- ब्यावर-  औसत- 317.59,  वास्तविक 537.25  सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 69.2%
0- डीडवाना-कुचामन- औसत- 262.61 वास्तविक 424.14  सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 61.5%
0- केकड़ी- औसत- 342.05 वास्तविक 555.42  सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 62.04%
0- नागौर- औसत- 256.82 वास्तविक 419.67  सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 63.04%

भरतपुर संभाग
0- संभाग में सामान्य से 81.7 % अधिक वर्षा रिकॉर्ड की है- इनमें भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली, गंगापुर, सवाई माधोपुर में अत्यधिक वर्षा दर्ज की है।

भरतपुर  

0- भरतपुर- औसत- 373.79,  वास्तविक 646.57 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 73%
0- डीग:  औसत- 327.85,  वास्तविक 635.67 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 93.9 %
0- धौलपुर :  औसत- 378.65,  वास्तविक 667.21 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 76.2 %
0- गंगापुर सिटी : औसत- 418.41,  वास्तविक 736.03 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 75.9 %
0- करौली- औसत : 449.35,  वास्तविक 830.11 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 84.7 %
0- सवाई माधोपुर : औसत- 467.23,  वास्तविक 871.17 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 86.5 %

बीकानेर संभाग

0- संभाग में समान्य से 70.2% अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यहां अनूपगढ़ और बीकानेर में सर्वाधिक वर्षा हुई है।

0- अनूपगढ़ : औसत- 120.61,  वास्तविक 210.43 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 74.5 %
0- बीकानेर: औसत- 167.77,  वास्तविक 318.11 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 90.7 %

जयपुर संभाग

0- संभाग में आने वाले 7 जिलों में औसत से 71.4% अधिक वर्षा हुई। इनमें से अलवर, दौसा, दूदू, जयपुर और जयपुर ग्रामीण में समान्य से अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई।

0- अलवर:  औसत- 366.87,  वास्तविक 635.89 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 73.3 %
0- दौसा : औसत- 419.63,  वास्तविक 822.71 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 96.1 %
0- दूदू : औसत- 329.53,  वास्तविक 621 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 88.4 %
0- जयपुर : औसत- 394.17,  वास्तविक 657 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 66.7 %
0- जयपुर ग्रामीण: औसत- 360.45,  वास्तविक 614.07 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 70.4 %

जोधपुर संभाग-
0- संभाग में सामान्य से 86.2 प्रतिशत वर्षा इस बार अधिक हुई है। इसमें सबसे जयादा वर्षा राजस्थान के रेगिस्तार जैसलमेर और फलौदी में हुई है।
0- जैसलमेर : औसत- 115.13,  वास्तविक 269.44 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 134 %
0- फलौदी :  औसत- 143.45,  वास्तविक 399.90 सामान्य से अधिक प्रतिशत में(+) 178.8 %

जहां कमी-वहां अब होगी झमाझम –
मॉनसून के इस सीजन में अब तक दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में कम वर्षा हुई है। लेकिन अब भद्रा में मॉनसून उन जगहों पर भरपाई करके जाएगा। प्रदेश में 24, 25 और 26 अगस्त को कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है। शेष इलाकों में अब सामान्य वर्षा ही रहेगी।
– राधेश्याम शर्मा, निदेशक, जयपुर मौसम केंद्र

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish