शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में 7.5 किलो अफीम बरामद, लग्जरी कार के साथ दो आरोपी हिरासत में

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

चित्तौड़गढ़.

जिले की निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने एमपी बॉर्डर स्थित जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी गाड़ी से 7 किलो 508 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाड़मेर निवासी आरोपी ने गाड़ी में पीछे की सीट के नीचे गुप्त चेंबर बनाकर अफीम छिपा रखी थी।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकल व स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए निम्बाहेड़ा कोतवाली थाने के एएसआई सूरज कुमार ने राजस्थान-मध्यप्रदेश बॉर्डर स्थित जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक लग्जरी गाड़ी नीमच की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस के पूछताछ करने पर कार चालक संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया, जिस पर उसे थाना परिसर में खड़ा कराया गया। निम्बाहेड़ा थानाधिकारी राम सुमेर को मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस थाने पर जो गाड़ी लाई गई है, उसमें पीछे वाली सीट के नीचे दो गुप्त चेंबर बने हुए हैं, इसमें अफीम की थैलियां छिपाई हुई हैं। इस पर वाहन के पीछे की सीट के नीचे बनी हुई स्कीम की तलाशी लेकर 4 प्लास्टिक की थैलियों में कुल 7 किलो 508 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गई है। पुलिस ने मामले में बाड़मेर निवासी भवानीसिंह चौधरी पुत्र भारूराम चौधरी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपित के विरुद्ध थाना कोतवाली बाड़मेर में 12 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपित चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाने पर दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में भी वांछित चल रहा था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish