फरीदाबाद
हरियाणा में आए दिन सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं जहां फरीदाबाद जिले में सड़क किनारे खड़ी 5 साल की बच्ची को ओवरस्पीड बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह 6 फीट उछलकर दूर जा गिरी। बच्ची को परिजनों ने गंभीर हालत में ट्रामा सैंटर दिल्ली में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी मौके से भाग गया। घटना 6 जनवरी की है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि दोपहर बाद 2 बजे के करीब उसकी उनकी बेटी जिया सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान नया गांव निवासी मोहित तेज रफ्तार से अपनी बाइक लेकर आया और उनकी बेटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी बेटी 6 फीट उछल कर दूर जा गिरी और बेहोश हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


अपनी प्रतिक्रिया दें Cancel reply