गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-बीकानेर में दीवार निर्माण के दौरान फायरिंग और मारपीट, सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते दिखे युवक पर मामला दर्ज

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 6 January 2025

बीकानेर।

गंगा शहर थाना क्षेत्र के सुजान देसर में रविवार को चारदीवारी निर्माण के दौरान मजदूरों और परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में फायरिंग, पत्थरबाजी और मारपीट की गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। परिवादी शिवप्रकाश कच्छावा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी शिवप्रकाश कच्छावा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी भगवती और मजदूरों के साथ खातेदारी जमीन पर चारदीवारी का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान घेवरचंद सांखला, अर्जुन, विशाल जैनाराम, साजन, मुकेश सांखला, राकेश, रमेश, मनीष, तेजू और महेश हथियार, लकड़ियां और पत्थरों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला करके मजदूरों पर पत्थर फेंके, जिससे मजदूर भागने को मजबूर हो गए। जब शिवप्रकाश और उनकी पत्नी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। शिवप्रकाश ने आरोप लगाया कि मुकेश ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उनकी पत्नी भगवती के साथ अभद्रता की।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक पिस्तौल लहराता हुआ नजर आ रहा है। आरोपियों ने लगभग आधे घंटे तक पत्थरबाजी और उत्पात मचाया और पुलिस के आने से पहले फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच
घायल शिवप्रकाश और उनकी पत्नी का इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish