गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-दौसा में सात साल से फरार बदमाश गिरफ्तार, 5000 के इनामी ने की थी करोड़ों की ठगी

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 9 January 2025

दौसा।

दौसा पुलिस ने 5000 रुपये के इनामी बदमाश गब्बरसिंह पुत्र रामसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश पिछले 7 साल से फरार चल रहा था। गब्बरसिंह निवासी चारणवास खुरीकलां थाना सैंथल को न्यू मंडी रोड दौसा से पकड़ा गया है।

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा लोकेश सोनवाल और वृत्ताधिकारी दौसा रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में, थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली दौसा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 8 जनवरी 2025 को पुलिस थाना कोतवाली दौसा और साइबर सेल दौसा की टीम ने तकनीकी संसाधनों की सहायता से करोड़ों की ठगी के शातिर स्थायी वारंटी गब्बरसिंह को गिरफ्तार किया।
गब्बरसिंह चारणवास खुरीकलां थाना सैंथल का रहने वाला है और वर्तमान में धौकरिया मोटर्स के पीछे न्यू मंडी रोड दौसा में रह रहा था। उसके खिलाफ कोतवाली दौसा में धोखाधड़ी के मामलों और 138 एनआई एक्ट के तहत कई प्रकरण दर्ज हैं। गब्बर सिंह 8 स्थायी वारंटों में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे जयपुर से गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त दौसा सहित कई थानों में 138 एनआई एक्ट के प्रकरणों में वांछित था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish