गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग गयाजी पहुंचे, पितरों की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 6 January 2025

गया
मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग आज यानी सोमवार को गयाजी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की पूरे विधि- विधान के साथ पूजा अर्चना की।

बता दें कि विष्णुपद मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने देवघाट पहुंच कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया। साथ ही उन्होंने फल्गु नदी के जल से तर्पण भी किया। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग ने वर्ष 2012 से 2015 तक मॉरिशस के 5वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish