शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

मनेंद्रगढ़ में मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रारंभ,17 लोगों को मिली नेत्र ज्योति

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 9 January 2025

मनेंद्रगढ़/एमसीबी

राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में मोतियाबिंद ऑपरेशन  प्रारंभ हो गया है, डॉ अविनाश खरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आधिकारी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक व डॉ पुष्पेंद्र सोनी, डॉ. एस.एस. सिंह बीएमओ के मार्गदर्शन में सोमवार को 17 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन डॉ. आर एस सेंगर नेत्र विशेषज्ञ द्वारा किया गया।

ज्ञात हो  कि विगत जुलाई माह में बारिश के करण ऑपरेशन थियेटर में नमी आ जाने के कारण ऑपरेशन को बंद किया गया था, ओटी की रिपेयरिंग कराने के बाद कल्चर निगेटिव आने के बाद ओटी में ऑपरेशन शुरू हो गया है।। स्वास्थ्य मंत्री  के द्वारा डॉ मनोज सिंह आई सर्जन बिलासपुर और डॉ श्रीमति उमा खापर्डे अपनी सेवाएं जिला चिकित्सालय में दे रहे हैं। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में ऑपरेशन होते रहेगा, आवश्यक दवाई संसाधन की व्यवस्था की जा रही हैं।

नेत्र ऑपरेशन में डॉ सेंगर के अलावा आर. डी. दीवान सहायक नोडल अधिकारी,(अंधत्व), किरण वर्मा, वर्षा श्रीवास्तव,अल्पना पटेल,प्रियंका साहू, दशरथ राम, रामकरण साहू, अरुण ताम्रकार रजनीश कुमार, संजय द्विवेदी एवं गिरधारी ने सफल नेत्र ऑपरेशन में सहयोग दिया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish