गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर अमेरिका ने फिर किया दावा, ईरान

दुनिया ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 July 2025

अमेरिका समय-समय पर भारत और पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष को लेकर दावा करता आया है। ट्रंप ने अपने कई भाषणों में कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही लड़ाई को रुकवाया है। एक बार फिर से अमेरिका ने यह दावा किया है। दरअसल, UN में अमेरिका की प्रतिनिधि ने दावा किया कि जहां तक संभव हो सकता है हम कोशिशों में लगे हैं। अमेरिका शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश कर रहा है। पिछले तीन महीनों में अमेरिकी सरकार ने ईरान-इजराइल समेत भारत और पाकिस्तान के संघर्ष को खत्म किया है।

अमेरिका की लीडरशिप दिखी

अमेरिका ने बार-बार ये दावा किया है कि हमने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित की है। कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चले तनाव में पांच लड़ाकू विमान मार गिराए गए। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि ये विमान किसके थे। इसी बीच अमेरिका ने एक बार फिर से दावा कर दिया है कि हमारे देश ने पिछले तीन महीनों में शांति के लिए काम किया है। अमेरिका की प्रतिनिधि ने कहा कि ‘दुनियाभर में अमेरिका की लीडरशिप देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि ‘अमेरिका ने ईरान-इजराइल में शांति की कोशिश की, साथ ही भारत-पाकिस्तान के संघर्ष को खत्म किया है।

क्या था 5 विमानों का दावा?

डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही दावा किया कि भारत-पाकिस्तान के संघर्ष में 5 विमानों को मार गिराया गया। हालांकि, ट्रंप ने ये नहीं बताया कि ये विमान किसके थे। इसके बाद विपक्ष ने सरकार इन 5 विमानों के बारे में सवाल किए। भारत ने ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। ट्रंप ने संघर्ष रोकने के लिए बिजनेस का भी हवाला दिया। इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि यह सीजफायर पूरी तरह से द्विपक्षीय रहा है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish