बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 7 January 2025

चंडीगढ़
पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। गुरदासपुर जिले में सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में आठ डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 10.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 10.4 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 10 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 10.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 11 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 11.6 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish