बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

नीतीश ने बिहार के युवाओं की आशा को निराशा में बदल दिया : तेजस्वी

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 8 January 2025

पटना
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि थके हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है।
श्री यादव लगातार श्री कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को मीडिया में जारी बयान में कहा कि विज्ञापनों के माध्यम से सैंकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे है। बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैंकड़ों पुल-पुलिया ढह जाते है। दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है। महंगाई हर घर-हर परिवार को खा रही है। छोटे बड़े व्यवसायों का व्यवसाय बर्बादी के कगार पर है। इनके शासन में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish