गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

‘ट्रंप ने सीजफायर करवाया, देशभक्त कहने वाले भाग गए…’ राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 July 2025

संसद के मानसून सत्र में एसआईआर, पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है। आज लगातार तीसरे दिन सदन की कार्यवाही बाधित हुई है। लोकसभा और राज्यसभा में विरोध के बाद दोनों सदनों को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। उधर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के नेता को बोलने का अधिकार है लेकिन हमें बोलने नहीं दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने वाले डोनाल्ड ट्रंप कौन हैं?

राहुल गांधी ने कहा कि यह सच्चाई है कि ट्रंप ने सीजफायर करवाया है। सच्चाई से छिपा नहीं जा सकता है। केवल एसआईआर की प्रॉब्लम नहीं है। हालात अच्छे नहीं है पूरा देश जानता है। ऑपरेशन सिंदूर के अलावा सेना और अन्य कई सारी समस्याएं हैं जिस पर हम बात करना चाहते हैं लेकिन चर्चा नहीं हो रही है।

दाल में कुछ तो काला है-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग अपने आप को देशभक्त कहते हैं वे भग गए हैं। प्रधानमंत्री एक बयान नहीं दे पा रहे हैं। ट्रंप ने 25 बार बोला है कि मैंने सीजफायर करवाया है। मगर पीएम ने एक बार जवाब नहीं दिया। ऑपरेशन सिंदूर के पीएम के ही जवाब देने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि पीएम का जवाब चल रहा है। जैसे ऑपरेशन सिंदूर जारी है वैसे ही पीएम का जवाब भी जारी है। अब हर बार ट्रंप सीजफायर का दावा कर रहे हैं इसका मतलब है कि दाल में कुछ तो काला है। वहीं विपक्ष की चर्चा की मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि चर्चा हुई है। बोला गया है कि पीएम के वापस आने पर चर्चा होगी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish