गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

चैनल बंद करने को लेकर सुरेश गोयल की खीझ; लगाए गुरुचरण सिंह होरा पर बेबुनियाद आरोप

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 9 August 2024

 रायपुर।   राजधानी का कथित समाजसेवी, लोहा कारोबारी सुरेष गोयल के काले कारनामों की लंबी फेहरिस्त है, वह अपने व्यवसाय की आड़ में अनेक अवैध धंधों में लिप्त है। अपने काले कारनामों को छिपाने शिक्षा और स्वास्थ जैसे क्षेत्र को भी अपने कारोबार में शामिल कर लिया है। इसके अलावा न्यूज़ चैनल की आड़ में भी अफसर और राजनेताओं से अवैध उगाही करने के मामले प्रकाश में आए है। इसके साथ ही प्रदेश के एक चर्चित सैक्स सीडी कांड में भी उनका नाम प्रमुखता के साथ सामने आया था, जिसमें बार-बार नोटिस जारी होने के बाद एक बार भी पुलिस के समक्ष अपना बयान देने उपस्थित नहीं हुए।

ग्रैंड विजन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद 

वहीं जब ग्रैंड विजन केबल और IBC 24 न्यूज़ चैनल को केबल पर चलाने की सहमति नहीं बनी, ग्रैंड विजन नेटवर्क द्वारा व्यावसायिक दृष्टिकोण से IBC 24 न्यूज़ चैनल हटा दिया गया। जिसके बाद सुरेश गोयल तिलमिला उठे है, और लगातार ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण होरा की छवि पर प्रहार कर रहे है। ग्रैंड विजन पुरे छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा एवं लोकप्रिय केबल नेटवर्क है, जो पुरे छत्तीसगढ़ में ग्रैंड विजन अपना जलवा बिखेर रहा है और प्रदेश के लाखों लोग इसे देखना पसंद कर रहे है, और ग्रैंड विजन दिन प्रतिदिन लोगों की पसंद बनते जा रही है, इसका मुख्य कारण इसकी विश्वसनीयता है, जिसके चलते आज घर घर में ग्रैंड केबल का लोग लाभ उपभोक्ता ले रहे है, यही वजह है कि उद्योगपति और कुछ असामाजिक तत्व नहीं चाहते कि ये केबल नेटवर्क अपनी ऊंचाइयों को छूए, जिसके लिए वे राजधानी रायपुर के कई इलाकों में ग्रैंड विजन के केबल के तारो को कटवा रहे है, जिससे ग्रैंड विजन को काफी नुकसान हो रहा है और हमारे उपभोक्ताओं को नेटवर्क नहीं मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सुरेश गोयल अपने चैनल के माध्यम से बेबुनियाद आरोप भी लगा रहे है। लेकिन प्रदेश की जनता का अटूट विश्वास ग्रैंड विजन से बना हुआ है, जो लगातार जारी रहेगा।

ग्रैंड ही क्यों अन्य केबल व्यवसायी पर भी हो जांच 

पुरे छत्तीसगढ़ में ग्रैंड विजन से जुड़े 2000 से ज्यादा केबल ऑपरेटरों का घर चलता है, वहीं सुरेश गोयल गरीबो को बर्दास्त नहीं करते है, वो लगातार गरीबों के विरुद्ध काम करते आ रहे है, गोयल प्रशासन और विद्युत विभाग में ग्रैंड विजन के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। ग्रैंड विजन केबल नेटवर्क ने इस्तेमाल में लाए जा रहे विद्युत विभाग के सभी खम्बों का शुल्क पटा दिया है। विद्युत विभाग को चाहिए ग्रैंड ही क्यों अन्य केबल के व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के खिलाफ जांच पड़ताल होना चाहिए, जिससे विभाग को किसी भी प्रकार के होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

ग्रैंड विजन के पदाधिकारियों का कहना है कि हम अपना काम ईमानदारी से करते है, सुरेश गोयल के बेबुनियाद आरोपों का मुहतोड़ जवाब देंगे। साथ ही प्रशासन के समझ सिलसिलेवार सारे दस्तावेज पेश किए जाएंगे। ग्रैंड विजन काफी कम दामों में प्रदेश की जनता को मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराते आ रहा है, साथ ही जनता की सेवा में सदैव तत्पर है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish