बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे हरियाणा के छात्र ने आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 8 January 2025

कोटा
हरियाणा के रहने वाले कोचिंग स्टूडेंट ने कोटा में आत्महत्या कर ली। उसने जवाहर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हॉस्टल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  मृतक छात्र की पहचान हरियाणा के नावा महेंद्रगढ़ निवासी नीरज जाट के रूप में हुए है। नीरज कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, बीती रात नीरज ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हॉस्टल मालिक ने फोन कर पुलिस को छात्र की आत्महत्या की जानकारी दी। इसके बाद जवाहर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर एमबीएस के मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल, आत्महत्या की वजह क्या रही, इसका खुलासा नहीं हुआ है। साल 2025 में कोटा में छात्र की आत्महत्या का ये पहला मामला है। नीरज दो साल से कोटा में रह रहा था। नीरज कोटा के राजीव गांधी नगर क्षेत्र में आनंद कुंज रेजिडेंसी में रह रहा था। उसने पंखे के कड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

थाना प्रभारी बुद्धाराम चौधरी ने बताया, "मुझे आज सुबह ही सूचना मिली कि कोटा के राजीव गांधी नगर में एक छात्रावास में रहने वाले छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र महेंद्रगढ़, हरियाणा का रहने वाला था और साल 2023 से कोटा में जेईई की तैयारी कर रहा था। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है, और उनके परिजन यहां आ रहे हैं। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish